अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- 'नशा नहीं रोजगार दो अभियान के तहत शुक्रवार को दन्या में गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने लोगों से शराब के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि अगर जनता अभी नहीं जागी तो इसके भविष्य में गंभीर परिणाम होंगे। कार्यक्रम के संयोजक उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनप्रतिनिधियों का चुनाव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए करती है, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। हर जगह एक षड्यंत्र के तहत नशे का कारोबार फलता फूलता जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गांव-गांव रोजगार की जगह नशा परोसा जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यदि समय रहते जनता जागृत नहीं हुई तो भविष्य में इसके और गंभीर परिणाम हम सबको देखने को मिलेंगे। उछास संयोजक भावना पांडे ने छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.