संभल, जून 9 -- स्टेशन रोड स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सुभाष शाखा ने हिन्दू साम्राज्य दिवस धूमधाम से मनाया। सभी ने शिवाजी महाराज द्वारा देश हित में किए गए कार्यो को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विजय मार्तंड ने कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का दिवस है। संघ ने इस ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को, शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के दिन को हिंदू साम्राज्य दिवस निश्चित किया है। इसीलिये आज की जैसी परिस्थिति में उसी को हम सारे भारत में मनाते है। शिवाजी महाराज के कर्तृत्व, उनके गुण, उनके चरित्र के द्वारा मिलने वाला मार्गदर्शन आज भी अपने लिये अनुकरणीय है। हिंदू साम्राज्य दिवस के इस महत्व को समझकर हम उसको प्रतिवर्ष मनायें और उस का संदेश स्वयंसेवकों और स...