अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- गेवाड़ विकास समिति ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सभासदों और पराजित हुए प्रत्याशियों का स्वागत किया। सभी ने एकजुट होकर नगर के विकास के लिए कार्य करने और समस्याओं के समाधान को संघर्ष करने का संकल्प लिया। ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक निर्वमान ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट ने की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सहित चारों वार्ड सभासदों और पराजित हुए प्रत्याशियों का शॉल और माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर पंचायत सहित ब्लॉक के विकास के लिए एकजुटता से कार्य करने की बात कही। वक्ताओं में कहा कि क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बन रहा है। सभी के सहयोग से समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना जरूरी है। आपसी मनमुटाव भुलाते हुए सामंजस्य के साथ नगर सहित ब्लॉक को मॉडल के रूप में विकसित करने...