मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित में भारत मंडपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में शहर की जानी-मानी गजलकार डॉ. भावना का गजल-संग्रह 'चिड़ियों की दावेदारी' का लोकार्पण किया गया। मौके पर प्रसिद्ध गजलकार ज्ञान प्रकाश विवेक, अनिरुद्ध सिंहा, कमलेश भट्ट कमल, शिवनारायण, संजीव प्रभाकर, डॉ. अविनाश भारती, डॉ. सुभाष वशिष्ठ तथा राहुल शिवाय इत्यादि ने संयुक्त रूप से किया। अनिरुद्ध सिंहा ने कहा कि 'चिड़ियों की दावेदारी' गजल-संग्रह को स्त्री सशक्तीकरण के मिसाल के तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने उन्हीं के शेर को उद्धृत करते हुए कहा कि 'बाज भले अपने डैनों पर इतराये/चिड़ियों की भी अपनी दावेदारी है। श्वेतवर्णा प्रकाशन के निदेशक राहुल शिवाय ने इस पुस्तक को गजल की दुनिया की मजबूत कड़ी के रूप में रेखांकित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.