गया, नवम्बर 1 -- विधानसभा चुनाव को लेकर जीविका दीदियों ने शनिवार को फतेहपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही गांव-गांव में प्रभातफेरी निकालकर लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। जीविका दीदियों ने मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल जीविका दीदियों 'पहले मतदान, फिर जलपान', 'मेरा वोट, मेरा अधिकार,' 'आओ मिलकर अलख जगाएं सब मिलकर मतदान कराएं,' 'नहीं करेंगे यदि मतदान होगा बहुत बड़ा नुकसान,' 'चाहे नर हो या नारी मतदान है सब की जिम्मेदारी,' आदि जैसे स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। जीविका दीदियों ने विभिन्न गांवों में प्रभात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.