नई दिल्ली, मई 30 -- किसी भी टू-व्हीलर को चलाने से पहले हमेशा हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। हेलमेट नहीं पहनने पर तगड़ा जुर्माना हो सकता है। इस बात को जानने के बाद भी कई लोग हेलमेट पहनने से बचते हैं। हेलमेट से जुड़ी एक ऐसी ही रील्स को ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी ने पोस्ट की है। दरअसल, इस रील्स में एक उम्रदराज चचा (बुजुर्ग) टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को धड़ल्ले से दौड़ाते हुए जा रहे थे। तभी अचानक उन्होंने हाथ देकर चचा को रोक लिया। बता दें बुजुर्ग ने हेलमेट नहीं पहना था। जबकि गाड़ी चलाने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। गाड़ी रोकने के बाद पहले विवेकानंद ने मजेदार अंदाज में उनसे कहा कि गाड़ी पर टायर चल रहा रहा है। टू-व्हीलर पर हम तो फोर-व्हीलर की स्टेपनी कभी देखे ही नहीं। इस पर बुजुर्ग ने कहा कि ये दुकान के लिए लेकर जा रहा हूं। पता चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.