आगरा, मार्च 18 -- आगरा में कालिंदी विहार (ट्रांसयमुना) की आनंदवन कॉलोनी में सोमवार शाम पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि घर में पत्नी की लाश है। मैने उसे मार डाला। ये सुनकर पुलिस घबरा गई। उसको साथ लेकर उसके घर गई। कमरे में शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के मायके वालों ने दूसरी महिला से संबंध के कारण हत्या का आरोप लगाया है। घटना दोपहर की है। पति शाम छह बजे थाने पहुंचा था। हाथरस के गांव धांधऊ निवासी गुंजन की शादी 19 साल पहले नंदलाल पुर खंदौली निवासी संदीप से हुई थी। दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गगन (18) और अभिनव (12) हैं। पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता था। बेटे दोनों के बीच में नहीं बोलते थे। दोपहर तीन बजे संदीप घर आया। पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। दोनों बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.