इंदौर, फरवरी 14 -- इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप ने दो साल की मासूम सिया प्रजापति की जान ले ली। 'लड्डू' नाम से पुकारे जाने वाली सिया इस जल त्रासदी की सबसे कम उम्र की पीड़ितों में से एक थी। उसकी मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है।पहले सुधार हुआ, लेकिन फिर बिगड़ गई तबीयत सिया के पिता सूरज प्रजापति ने बताया कि 27 दिसंबर को बेटी को दस्त की शिकायत हुई थी। परिवार को आशंका है कि उसने दूषित पानी पिया था। शुरुआत में इलाज से हालत में सुधार हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद तबीयत फिर बिगड़ गई। पहले उसे सरकारी चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया गया।पूरे शरीर में फैल गया संक्रमण एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण पूरे शरीर में ...