अल्मोड़ा, जून 9 -- स्याल्दे। पैठाना गांव के प्रवासी विकास की मिसाल बने हुए हैं। प्रवासियों ने यहां मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया। गांव की समस्याओं के समाधान पर चिंतन किया और मेधावियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। पैठाना गांव के प्रवासियों ने 'प्रयास मिलाप ग्रुप बनाया है। यह ग्रुप बीते पांच साल से पंचायत भवन में हर साल मिलाप कार्यक्रम आयोजित करता है। इस दिन प्रवासी गांव लौटते हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाते हैं। अध्यक्ष सेनि कर्नल बालम सिंह ने बताया कि संस्था गांव में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करती है। इसके अलावा गांव समस्याओं के समाधान के लिए लगातार विधायक महेश जीना से संपर्क साधा जाता है। इस बार गांव की मेधावी कृतिका कोहली, खुशबू आर्या, आयुष नेगी और यशवंत बसनाल को प्रमाणपत्र, मैडल और धनराशि देकर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.