अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के वार्षिकोत्सव 'गूंज' में सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की ऐसी सुरमयी छटा बिखरी कि सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। नृत्य, गायन और वादन की विविध विधाओं में सजे इस आयोजन ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षकों के सधे हुए मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह रहीं। इस मौके पर जयपुरिया स्कूल के प्रो. धीरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। नर्सरी के नन्हे बच्चों ने 'लिटिल बाल हनुमान' और भगवती महाकाली द्वारा रक्तबीज वध की मनोहारी प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त मंच होते हैं। विध...