बदायूं, नवम्बर 5 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के जोगीपुरा स्थित गुरुद्धारा के तत्वाधान में जगदगुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556 वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पर्व को मनाने के लिए शाम को विशेष कीर्तन दरबार सजा, जिसमें हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह, जसप्रीत सिंह सागर ने गुरवाणी पाठ करते हुए कीर्तन किया। कथा वाचक भाई इंद्रजीत सिंह खालसा ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला और साथ ही गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए संगत से आवाहन किया। पंजाब के लुधियाना से आए भाई हरदीप सिंह ने कीर्तन द्वारा सारा माहौल भक्तिमय बना दिया। संगत ने गुरवाणी कीर्तन द्वारा अलौकिक आनंद प्राप्त किया। शाम को गुरु महाराज के लंगर के स्टाल भी लगाए गए। संगत ने प्रेम पूर्वक लंगर प्रसाद छका। दीवान की समाप्ति पर दूध व मिष्ठान वितरण किया गया। गुर...