वाराणसी, अक्टूबर 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नई दिल्ली स्थित मोतीबाग गुरुद्वारा से 23 अक्तूबर से शुरू 'गुरु चरण यात्रा-पवित्र जोड़ा साहिब' गुरुवार को काशी पहुंची है। यात्रा के स्वागत में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। पवित्र जोड़ा साहिब के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग बेताब थे। यात्रा के स्वागत में मोहनसराय से गुरुद्वारा गुरुबाग तक बैनर-होर्डिंग लगाए गए हैं। सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह और माता साहिब कौर का पवित्र जोड़ा साहिब सिखों के लिए अत्यंत श्रद्धा का प्रतीक है। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा प्रदेश के 15 जिलों से होते हुए गुरुवार दिन में 3 बजे मोहनसराय पहुंची। इसके बाद रोहनिया, मंडुवाडीह, महमूरगंज होते गुरुद्वारा गुरुबाग में शाम 4 बजे पहुंची। यहां पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरु का लंगर बरताया गया। शाम करीब 6 बजे य...