गिरडीह, फरवरी 1 -- गिरिडीह। शहर के सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को हो गया। शनिवार सुबह सदगुरु विवेक साहब की पावन समाधि के पूजन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। जिसमें गिरिडीह के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में 'गीता है महान जगत में नामक नाट्य मंचन की प्रस्तुति की गई। जिसमें गीता की अनबूझी पहेलियों को बहुत ही मनोहारी रूप से प्रस्तुत किया गया। गीता के मुख्य पात्रों का आधार लेकर आज के समाज को शिक्षा देने के लिए स्वयं सदगुरू मां द्वारा उपदेश किया गया। महात्मा भीष्म आचार्य द्रोण महादानी कर्ण, गदाधारी दुर्योधन अश्वत्थामा महात्मा विदुर का आधार लेकर धर्म की सही व्याख्या और व्यवहारिक जीवन में गीता के महत्व को दर्शाया ...