धनबाद, जून 19 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। अग्रसेन भवन में बुधवार को एकल का उत्तर झारखंड संभाग प्रशिक्षण वर्ग में नगर संगठन व ग्राम संगठन को सशक्त बनाने पर मंथन किया गया। मौके पर संघ व एकल से जुड़े कई प्रमुख लोगों का संबोधन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सेवाव्रती कार्यकर्ता तो कार्य कर रहे हैं, लेकिन एकल को जन-जन का अभियान बनाने और कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नगर संगठन, ग्राम संगठन और सेवाव्रती का आपसी समन्वय के साथ पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से गांव को आत्मनिर्भर तथा संगठन को मजबूत बनाना होगा। देश की वर्तमान पस्थितियों में चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी देशभक्त समाज को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया गया। कहा गया कि एकल अभियान के पास इन चुनौतियों का समाधान है, क्योंकि यह एक जन-जन का अभियान है। प्रभाग अध्यक्ष रवींद्र ने कहा कि एक...