अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- दन्या। जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां आज तक सड़क सुविधा नहीं पहुंची है। लेकिन अस्पताल के लिए ही सड़क न हो यह हैरानी पैदा करता है। यह हाल दन्या के राजकीय प्राथमिक अस्पताल का है। यहां तक न तो सड़क का निर्माण हो पाया है और न ही पानी की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो दशक पूर्व लाखों रुपये की लागत से बना राजकीय प्राथमिक अस्पताल दन्या स्वयं ही अपनी बदहाली का रोना रो रहा है। जिस अस्पताल के भरोसे पांच हजार की आबादी है, वही अस्पताल आज मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि अस्पताल तक सड़क भी नहीं बन पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.