लखनऊ, फरवरी 16 -- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईएसआरआई) के 74वें स्थापना दिवस पर रविवार को प्रशासनिक व तकनीकी कर्मचारियों और एक युवा वैज्ञानिक को सम्मानित किया गया। वहीं संस्थान के कई प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद गीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके सिंह ने कहा कि एआई, मशीन लर्निंग और जीनोम एडिटिंग टूल्स के माध्यम से हम जल्द ही गन्ने की उन्नत किस्मों के नए संस्करण लेकर आ सकते हैं। उन्होंने गन्ने की वंडर वैराइटी 0238 का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हम भविष्य में नए टूल्स के जरिए 0238 में लाल सड़न रोग को दूर कर दें तो यह संस्थान के लिए 74 वर्षों का गौरवशाली क्षण होगा। निदेशक डॉ. आर विश्वनाथन ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.