नई दिल्ली, मार्च 24 -- कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कहा है कि 'गद्दार' या 'देशद्रोही' वाले अपने दिए बयान पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस से कॉमेडियन ने यह भी कहा है कि वह इस मुद्दे पर तभी माफी मांगेंगे, जब कोर्ट उन्हें ऐसा करने को कहेगा। बता दें कि कामरा के कमेंट को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से संदर्भ में देखा जा रहा है और इस मुद्दे पर राज्य में शिवसैनिकों समेत सत्ता पक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी सोमवार को कहा कि 'स्टैंड-अप कॉमेडियन' ने अपनी टिप्पणी से शिंदे का अपमान किया है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। फडणवीस ने राज्य विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से कहा कि कामरा का यह कृत्य निंदनीय है। NDTV की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कमारा ने मुंबई पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.