बस्ती, जनवरी 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले प्रथम 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026' के लिए यूपी की पुरुष और महिला टीमों का चयन व ट्रॉयल्स आगामी 13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए बस्ती जनपद के इच्छुक अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया 'ओपन आयु वर्ग' में होगी, जिसे प्रदेश के तीन जनपदों में खेलवार विभाजित किया गया है। जिसमें सोनभद्र तीरंदाजी के लिए। मिर्जापुर एथलेटिक्स और कुश्ती के लिए और वाराणसी जिला फुटबॉल, हॉकी, तैराकी और भारोत्तोलन के लिए नामित है। इस प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ राज्य के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रम...