नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- 'क्रिकेट की बाइबल' कहे जाने वाली विजडन पत्रिका ने दो भारतीय क्रिकेटरों को वर्ष 2024 का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किया है। ये दोनों क्रिकेटर हैं जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना। दोनों को विजडन ने पुरुष और महिला वर्ग में दुनिया का 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना है। 'विजडन क्रिकेटर्स अल्मनाक' का 2025 का अंक मंगलवार को प्रकाशित हुआ। दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह 2024 में इतिहास रचते हुए पहले ऐसे टेस्ट गेंदबाज बने जिसने 20 से भी कम औसत के साथ 200 विकेट हासिल किए हैं। पिछले साल उन्होंने टेस्ट मैच में 71 विकेट हासिल किए थे। जसप्रीत बुमराह टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में भारत के प्रमुख गेंदबाज हैं। पिछले साल उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.