नई दिल्ली, फरवरी 12 -- ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया है। अपने करियर में प्रियंका ने 'बर्फी', 'बाजीराव मस्तानी' और 'अग्नीपथ' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों अपनी अपमिंग मूवी 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एसएस राजामौली की इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा पूरे 7 साल के बाद बॉलीवुड में वापसी करती नजर आएंगी। फिल्म वाराणसी में वह फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें सिक्योरिटी की जरूरत क्यों है?इस वजह से प्रियंका के साथ होते हैं बॉडीगार्ड Variety से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि हाल ही में वो कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में हुए 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का हिस्सा बनीं। इस दौरान उनके साथ बॉडीगार्ड थे।...