अल्मोड़ा, मार्च 11 -- कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को मंगलवार को विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। इसमेंमें दोनों नेताओं के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही गैरसैंण में आमरण अनशन के लिए गोदी-तड़ागताल-खीड़ा संघर्ष समिति अध्यक्ष भुवन कठायत रवाना हुए। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर कार्रवाई की मांग को लेकर क्रांतिवीर चौराहे में विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। भुवन कठायत का फूल मालाओं से स्वागत किया। कहा, 42 उत्तराखंडियों की शहादत के बाद बने राज्य के मंत्री आज पहाड़ के लोगों को अपशब्द कह रहे हैं। यहां पूर्व राज्य मंत्री कुबेर सिंह कठायत, खुशाल सिंह, कैलाश गिरी, प्रकाश उपाध्याय, चंद्रा कोहली, हरीश मैनाली, वीरेंद्र बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, रघु मेहरा, मनोज बिष्ट, तारा सिंह, गीता कठ...