सुपौल, फरवरी 24 -- 'केन्द्र व राज्य सरकार किसान व गरीब विरोधीत्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। साइंस कॉलेज परिसर में गुरुवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार ने की। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जन विश्वास यात्रा को लेकर सुपौल पहुंच रहे है। उन्होंने महागठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल यादव ने कहा कि महागठबंधन मजबूत है। महागठबंधन ने जो 17 महीने में काम किया वह सराहनीय है। 3 मार्च को गांधी मैदान में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। माले के जिला सचिव जय नारायण यादव ने कहा वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार गरीब, किसान और छात्र विरोधी है। यहां तक की खाने-पीने के समान में भी जीएसटी लगा दिया है। इससे आम...