देहरादून, मार्च 31 -- दून किरयाना मर्चेन्ट एसोसिएशन देहरादून ने कुट्टू के आटे के सेवन से लोगों के बीमार पड़ने के बाद सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि कोई भी व्यापारी इस प्रकार अशुद्ध आटे को बेचता है तो एसोसिएशन उसका साथ नहीं देगा। कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार दीवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि नगर में कुछ ही व्यापारियों द्वारा साबूत कुट्टू खरीदकर उसको उचित सफाई किए जाने के बाद पीसकर बिक्री की जाती है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी इस प्रकार अशुद्ध आटे को बेचेगा वो उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी। मौके पर ओम प्रकाश सूरी, राकेश कुमार, विशाल अग्रवाल, सौरव अरोड़ा, हैप्पी बंसल, इंद्रजीत सभरवाल, पवन अग्रवाल, प्रवीन गोयल, विवेक अग्रवाल, राजकुमार रेखी, अरिवंद जैन अदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.