नई दिल्ली, जनवरी 12 -- पश्चिमी एशियाई देश ईरान में पिछले 18 दिनों से लोग सड़कों पर उतरकर सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन का विरोध कर रहे हैं। इस खूनी विरोध-प्रदर्शन में अब तक 500 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खामेनेई शासन ने देश में बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए इंटरनेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले 12 दिनों से ईरान के लोग पूरी तरह इंटरनेट बैन का सामना कर रहे हैं और देश-दुनिया से कटे हुए हैं। खामेनेई शासन ने जब सबसे पहले इंटरनेट पर पहरा लगाया तो करीब 8 करोड़ लोगों को डिजिटल अंधेरे में चले गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink का सहारा लिया, जिसके जरिए उन्होंने दुनिया तक अपने विरोध की तस्वीरें और वीडियो भेजने शुरू किए लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.