बुलंदशहर, सितम्बर 16 -- बुलंदशहर, संवाददाता। सिकंदराबाद पुलिस ने गाड़ी में लिफ्ट देकर गहने-नगदी आदि चोरी करने वाले गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, 25 हजार की नगदी, चोरी के जेवरात और तमंचा-कारतूस आदि सामान बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में 50 से अधिक घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि सिकंदराबाद पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान नार्मल स्कूल के पस से एक ईको गाड़ी में सवार दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र पुत्र जगदीश निवासी गांव गेसूपुर(सिकंदराबाद), अर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.