हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी। मूल निवासी संघ ने अस्थाई कार्मिकों को स्थाई किए जाने के दौरान आरक्षण का पालन किए जाने की मांग की है। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि राज्य में अस्थाई कार्मिकों को स्थाई किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसमें एससी-एसटी के हितों का नुकसान होने की आशंका बनी हुई। रिक्त पदों के अनुसार आरक्षण नियमावली का पालन कर कार्रवाई करने की मांग की गई। कहा कि ऐसा नहीं किए जाने पर वंचित समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक चनियाल, कृष्ण चंद, आपी गंगोला, गंगा प्रसाद, नफीस अहमद खान, सुंदरलाल बौद्ध, आरआर आर्य, पीआर टम्टा, ऋतिककांत, हरीश लोधी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...