अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- महिला कांग्रेस ने सोमवार को 41 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए महिला कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। सभी ने एकजुट होकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सोमवार को चौघानपाटा स्थित पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने की। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मनोज तिवारी ने महिला कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि पार्टी की महिला कार्यकर्ता देश के विभिन्न राजनीतिक पदों पर विराजमान रहीं। महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी का संगठन खड़ा हुआ है। महिलाओं की इसमें अहम भागीदारी है। जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। यहां सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, जिला महामंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.