दरभंगा, जून 29 -- घनश्यामपुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आपातकाल को काला आध्याय बताते हुए कांग्रेस व राजद पर जमकर हमला बोला। कहा कि 50 साल पहले कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की थी। आज तक इसके लिए माफी नहीं मांगी। यह कांग्रेस का अहंकार और असली चेहरा है। वे शनिवार को घनश्यामपुर नगर पंचायत के पाली रण परती मैदान में शनिवार की दोपहर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री राय ने कहा कि आपातकाल के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भूमिगत रहकर सत्याग्रह किया, पर्चे बांटे, सूचनाएं पहुंचाई व कांग्रेस की तानाशाही को उजागर किया। उस समय नरेंद्र मोदी साधारण कार्यकर्ता थे।उन्होंने आपातकाल का विरोध किया, लोगों को जागरूक किया व कांग्रेस की सच्चाई गांव-गली तक पहुंचाई। 2014 में जब मोदी जी ने प्रधान सेवक के रूप में देश की से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.