समस्तीपुर, मई 31 -- समस्तीपुर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रभारी जगदीश प्रसाद, जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तुत माई बहिन मान योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस योजना का उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। जिला प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, वंचित और महिलाओं के अधिकारों की पक्षधर रही है। माई बहिन मान योजना उसी सोच का विस्तार है। जिसमें महिलाओं को 25 सौ प्रतिमाह की सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सुरक्ष...