नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- महाभारत के कर्ण पंकज धीर के निधन पर बात करके उनकी को-स्टार रुपाली गांगुली रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि मैसेज पर बात होती थी पर पंकज ने कभी नहीं बताया कि वह बीमार हैं। बता दें कि पंकज धीर को कैंसर था जिसके चलते निधन हुआ। रूपा गांगुली महाभारत में द्रौपदी के रोल में थीं। रूपा ने बताया कि कृष्ण बने नीतीश भारद्वाज के बाद पंकज धीर सेट पर सबसे हैंडसम दिखने वाले शख्स थे।रो पड़ीं रूपा गांगुली रूपा गांगुली एनडीटीवी से बात कर रही थीं। उन्होंने पंकज धीर के निधन पर दुख जताया। रूपा बोलीं, 'करीब एक साल पहले मेरी उनसे टेक्स्ट पर बात हुई थी। पर उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में नहीं बताया।' यह बताते हुए रूपा रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि वह पंकज से कई साल पहले मिली थीं लेकिन मैसेज पर बात होती थी।मोस्ट हैंडसम फ्रेंड रूपा ने महाभारत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.