नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- KTM मोटरसाइकिल ने अपने स्पोर्ट्स मॉडल 160 Duke को एक नए वैरिएंट के साथ अपडेट किया गया है। इसमें TFT कंसोल दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत कीमत 1.79 लाख रुपए तय की गई है। यह उन राइडर्स के लिए एकदम सही है जो ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस अपडेट का मुख्य अट्रैक्शन 5-इंच का बॉन्डेड ग्लास TFT यूनिट है, जो बड़ी Duke 390 और 250 में भी इस्तेमाल किया गया है। कंसोल में दो डिस्प्ले लेआउट हैं जिनमें से राइडर्स चुन सकते हैं। इस मोटरसाइकिल में शिफ्ट rpm और लिमिट rpm सेट करके डिस्प्ले को और कस्टमाइज करने के ऑप्शन भी हैं। KTM ने 390 और 250 Dukes जैसा ही स्विचगियर सेटअप भी इस्तेमाल किया है, जो देखने और महसूस करने में काफी प्रीमियम लगता है। इसमें कनेक्टेड फीचर्स में कॉल अलर्ट और कॉल एक्सेप्ट करने की सुविधा के साथ-साथ म...