नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के एकीकरण को सक्रिय रूप से मजबूत कर रही है। उन्होंने देश में कक्षा तीन से ही छात्रों को एआई की शिक्षा देने की बात कही। प्रधान राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 'भारत बोधन एआई सम्मेलन 2026' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के शिक्षा तंत्र में एआई पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश में प्रतिभाओं का एक मजबूत और प्रचुर भंडार मौजूद है। मंत्री ने कहा कि एआई को भारत की शिक्षा प्रणाली में देश के 30 करोड़ छात्रों को कक्षा तीन से लेकर उन्नत अनुसंधान स्तर तक न केवल एक अध्ययन विषय के रूप में, बल्कि एक अनुसंधान विषय, नवाचार के मॉडल और संचार रणनीति के रूप में भी शामिल किया जाएगा। उ...