नई दिल्ली, फरवरी 22 -- इंटरनेट पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर बड़ा दावा किया गया है। इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर कोई भी एक्ट्रेस अगर अनुचित कपड़े पहनकर पोस्ट करती है तो उसके सभी अकाउंट्स डिलीट कर दिए जाएंगे। वायरल पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीर के साथ एक लोकप्रिय अभिनेत्री की इमेज लगाई गई है। यह पोस्ट सैकड़ों यूजर्स के बीच शेयर हो रही है और लोग इसे सच मानकर चर्चा कर रहे हैं। मगर, यह दावा फर्जी है। इससे न केवल राष्ट्रपति कार्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचती है, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत सूचना फैलती है। यह भी पढ़ें- मां ने छोड़ा, तो खिलौने को बनाया साथी; इस अनाथ नन्हे बंदर को देख दुनिया रोने लगी इस दावे की पूरी डिटेल देखें तो पोस्ट में लिखा है, 'राष्ट्रपति द्रोप...