रांची, अक्टूबर 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस, के रूप में मनाया गया। कार्यकम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इकाई की ओर से किया गया किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता शपथ के साथ हुई। इसमें छात्राओं, शिक्षकों व एनएसएस स्वयंसेविकों ने देश की अखंडता और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद एकता और अखंडता, विषय पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंतर्गत एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषय पर एक जागरुकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने नारे लगाते हुए शहरवासियों को एकता और सद्भाव का संदेश दिया। उप प्राचार्या डॉ रेणु कुमा...