नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे। अब विंदू दारा सिंह ने रणबीर कपूर के भगवान राम और नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन लोगों को बहुत ध्यान रखना होगा कि वो क्या दिखा रहे हैं।रामायण को लेकर क्या बोले विंदू दारा सिंह टाइम्स नाउ से खास बातचीत में विंदू दारा सिंह ने कहा, "हर कोई ये फिल्म बनाने की कोशिश करता है और हर कोई रामायण बनाने की कोशिश करता है। तो बढ़िया है अगर वो इसे अच्छे से बनाते हैं। अगर वो दिखाए गए तथ्यों से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेंगे या अपना ही कोई वर्जन दिखाने की कोशिश करेंगे, तो फिल्म अच्छा नहीं करेगी। क्योंकि हर किसी के मन में अपना ही वर्जन होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.