हापुड़, फरवरी 2 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी समधन की अस्थियां गंगा में विसर्जित कराईं। पार्टी कार्यकर्ताओं से गंगानगरी के विकास पर चर्चा कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार में जुटने का आह्वान किया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा शुक्रवार की दोपहर को अपने संबंधियों के साथ ब्रजघाट तीर्थनगरी में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने समधि और यूपी के पूर्व चीफ सेक्रेट्री बिजेंद्र सहाय की दिवंगत पत्नी बीना की अस्थियों को पंडित संदीप द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा मैया की जलधारा में प्रहावित कराया। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता अंकुर सिरोही, गोपाल ठाकुर, रोहित मल्होत्रा, रालोद नेता देवीदास कश्यप और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ब्रजपाल सिंह के साथ गंगानगरी के विकास को लेकर काफी देर तक चर्चा...