नई दिल्ली, फरवरी 24 -- फराह खान अपने रीसेंट व्लॉग के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पर थीं। वहां उन्होंने खाया-पिया और रणवीर की जिंदगी के कई इंट्रेस्टिंग चैप्टर पलटे। इनमें एक कॉन्ट्रोवर्सी का भी जिक्र आया। वही इंडियाज गॉट लैटेंट वाला बवाल जिसकी वजह से रणवीर को सोशल मीडिया पर काफी गालियां सुननी पड़ी थीं। रणवीर ने फराह को बताया कि उस वक्त कुछ ही लोग उनके सपोर्ट में थे। उनमें से जॉन अब्राहम भी एक थे।रणवीर का घर देखकर इम्प्रेस हुईं फराह फराह खान रणवीर के यहां शूट करने पहुंचीं तो उनके खूबसूरत घर की जमकर तारीफ की। रणवीर ने बताया कि यह घर उनके लिए लकी है तो फराह ने रणवीर की दुखती रग पर हाथ रखा। फराह ने पूछा कि इंडियाज गॉट लैटेंट वाला विवाद भी इसी घर में हुआ था ना? इस पर रणवीर ने हामी भरी और कहा कि उसके अलावा काफी कुछ मिला भी है। फराह ने उ...