गंगापार, नवम्बर 15 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बेन्दों में नवप्रवेशित छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी 'आरम्भ 2025' का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं तृषा, संस्कृति और आस्था द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जिससे वातावरण में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अमरनाथ यादव भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष, राजेश शुक्ल भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार और कविता पटेल रहे। दिलीप सिंह ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। संस्थान के चेयरमैन ज्ञान सिंह पटेल ने छात्रों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा...