नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई ने संगठनात्मक बदलाव के चलते शुक्रवार को अपनी महिला विंग को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की। 'आप' ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि जल्द ही एक नई महिला विंग शुरू की जाएगी और तब तक दरियागंज के वार्ड 142 से निगम पार्षद सारिका चौधरी दिल्ली में 'आप' की महिला विंग की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रहेंगी। सारिका चौधरी इससे पहले महिला विंग की हेड थीं। इस साल की शुरुआत में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी सत्ता खोने के बाद 'आप' ने एक बड़े संगठनात्मक पुनर्गठन की शुरुआत करते हुए गोपाल राय की जगह पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को अपनी दिल्ली प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी ने राजधानी दिल्ली में अपनी उपस्थिति मजबूत क...