अल्मोड़ा, अक्टूबर 5 -- भिकियासैंण। आम आदमी पार्टी के रानीखेत के पूर्व जिलाध्यक्ष रानीखेत नन्दन सिंह बिष्ट सहित कोषाध्यक्ष आनन्द प्रकाश लखचौरा ने यूकेडी का दामन थामा। वरिष्ठ यूकेडी नेता तुला सिंह तड़ियाल ने दोनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पार्टी नेतृत्व विहीन हो गई है। इसके चलते उन्होंने यूकेडी का दामन थामा है। यहां यूकेडी केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, राकेश बिष्ट, आनंद नाथ आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...