नई दिल्ली, जुलाई 26 -- बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। इनमें से कुछ किरदार मीम कल्चर का हिस्सा हैं। हेरा फेरी का श्याम हो, बॉर्डर का भैरव सिंह या धड़कन का देव, सुनील शेट्टी के इन किरदारों के डायलोग्स और एक्सप्रेशन अक्सर मीम में दिखाई पड़ जाते हैं। अब सुनील शेट्टी ने अपने इन किरदारों के बारे में बात की है। इसी दौरान सुनील शेट्टी ने कहा आज की फिल्में तो व्हाट्सऐप जोक्स हैं। उन्होंने कहा कि हेरा फेरी कोई जोक नहीं है।सुनील ने अपने किरदारों के बारे में बात की पिंकविला के साथ खास बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी को उनके कुछ मीम्स दिखाए गए। इन मीम्स पर बात करते हुए उन्होंने उन किरदारों और फिल्मों के बारे में बात की है। सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे देव, भैरव सिंह और श्याम के किरदारों को लोग जानते हैं। उन्हों...