नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार की विजेता और वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए दो दशक से अधिक समय से संघर्ष कर रहीं मारिया कोरीना माचाडो ने भारत की सराहना करते हुए उसे "महान लोकतंत्र" और "दुनिया के लिए एक उदाहरण" बताया है। टाइम्स नाउ को दिए गए एक इंटरव्यू में अपने गुप्त ठिकाने से बोलते हुए माचाडो ने कहा कि वेनेजुएला में जब लोकतंत्र की वापसी होगी, तब भारत "महान सहयोगी" साबित हो सकता है और दोनों देशों के बीच ऊर्जा, अवसंरचना और दूरसंचार सहित कई क्षेत्रों में मजबूत संबंध बन सकते हैं। मारिया पिछले 15 महीनों से छिपी हुई हैं। उन्होंने कहा, "भारत एक महान लोकतंत्र है। पूरी दुनिया आपको देखती है। यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। लोकतंत्र को हमेशा मजबूत किया जाना चाहिए और कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.