प्रयागराज, फरवरी 13 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज परिसर में शुक्रवार को कला संकाय की ओर से व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्मविज्ञान संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. भगवत शरण शुक्ल ने भारतीय संस्कृति के वैदिक, पौराणिक और सांस्कृतिक स्वरूप का परिचय कराया। समाज में संस्कृति सभ्यता को लेकर चर्चित अनेक प्रकार की भ्रान्तियों को भी स्पष्ट किया। सनातन संस्कृति को सतत, शाश्वत और अपरिवर्तनशील बताया। कहा कि आचार-विचार, रहन-सहन का आदर्श अनुपालन ही सनातन संस्कृति है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन संयोजक प्रो. राजेन्द्र त्रिपाठी 'रसराज' और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मीरा सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. दया शंकर तिवारी, प्रो. गिरीश चन्द्र द्विवेदी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.