प्रयागराज, मई 17 -- अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में शनिवार को बैठक हुई। मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर भारत की नारी शक्ति की प्रतीक हैं। जहां-जहां आक्रांताओं ने मंदिर को क्षति पहुंचाई वहां-वहां जाकर अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर बनवाने का काम किया। काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक का जीर्णोद्धार भी अहिल्याबाई होल्कर ने कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगवाई है। ऐसी महान वीरांगना की 300वीं जयंती स्मृति अभियान (त्रिशताबादी वर्ष) को जनता तक लेकर जाना है। महिला मोर्चा के ऊपर इस अभियान की जिम्मेदारी है। अभियान की प्रदेश सह संयोजक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि 21 से 31 मई तक विभि...