नई दिल्ली, अगस्त 11 -- पिछले 2-3 साल से हर आईपीएल सीजन से पहले यह सवाल उठता ही उठता है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी इस बार खेलते नजर आएंगे। जब वह पीली जर्सी में खेलते हुए दिखते हैं तब भी सवाल खत्म नहीं होता बल्कि थोड़ा घूम सा जाता है, बदल सा जाता है- क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है? अब इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन से पहले भी ये सवाल उठने लगे हैं। धोनी जहां भी किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो इस तरह के सवाल जरूर उठते हैं लेकिन वह जवाब कुछ इस अंदाज में देते हैं कि उनके खेलने या न खेलने पर रहस्य बना ही रहता है। आईपीएल 2026 में उनसे खेलने की गुजारिश करते एक फैन को उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि ठहाके गूंज गए। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है। एक इवेंट में वह बैठे हैं। होस्ट आईपीएल का जिक्र छेड़ते हैं तब वह कह...