नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपने जाने की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थी। 71 साल की उम्र में भी रेखा अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। पार्टी हो या कोई फिल्मी इवेंट रेखा हर महफिल में चार चांद लगा देती हैं। पैपराजी भी रेखा को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। रेखा फैंस के साथ-साथ अपने पैप्स की भी फेवरेट हैं। इसी बीच एक बार फिर से रेखा अपने लुक और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आई हैं।लुक पर फिर फिदा हुए फैंस दरअसल, डांसिंग डीवा हेलन आज यानी 21 नवंबर को 87 साल की हो जाएंगी। उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मुंबई में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी के लिए इकट्ठा हुए। हेलन की बर्थडे पार्टी में रेखा ने भी शिरकत की। इस दौरान रेखा ने अपने लुक से एक बार फिर हर किसी का ध्यान ...