मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सूबे के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने विकास मित्रों के साथ शनिवार को शहर के एक निजी होटल में संवाद किया। उन्होंने 432 विकास मित्रों के अलावा सभी 16 प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने विकास मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही समस्याओं के निदान हेतु उचित मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में मंत्री के साथ आए अधिकारियों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के सदस्यों का शत-प्रतिशत सत्यापन के लिए विकास रजिस्टर 2.0 की पारिवारिक सूची का प्रयोग करने की जानकारी दी। विकास मित्रों ने भी डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अपने पंचायत में किए गए कार्यों की जानकारी से मंत्री को अवगत कराया। इसके बाद मंत्री ने मतदाता पुनर...