हल्द्वानी, जुलाई 21 -- हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक नेताओं ने सोमवार को कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर अतिवृष्टि अलर्ट के तहत घोषित अवकाश में शिक्षकों को भी शामिल करने की मांग उठाई। शिक्षकों ने कहा जिस तरह छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है, उसी तरह शिक्षकों को भी पूर्व की भांति अवकाश प्रदान किया जाए। आयुक्त ने इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। आयुक्त से मिलने वालों में प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, जिला मंत्री पंकज बधानी, उपाध्यक्ष मदन गोस्वामी, उपाध्यक्ष (महिला) कविता कपकोटी, संयुक्त मंत्री गिरीश कांडपाल और जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.