नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- पीयूष मिश्रा और अनुराग कश्यप अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब सोशल मीडिया पर अनुराग कुश्यप, पीयूष मिश्रा की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में पीयूष मिश्रा अनुराग कश्यप के सामने अनुराग कश्यप की बुराई करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप अच्छी फिल्में बिगाड़ देते हैं। उन्हें फिल्में बिगाड़ने में मजा आता है। पीयूष मिश्रा ने की अनुराग कश्यप की आलोचना ह्यूमन्स ऑफ सिनेमा के साथ खास बातचीत में पीयूष मिश्रा ने अनुराग कश्यप के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप को दिखता है कि फिल्म अच्छी बन रही है तो वो उसे खराब कर देते हैं। गुलाल पर क्या बोले पीयूष मिश्रा रेडिट पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीयूष मिश्रा, अनुराग कश्यप के अलावा मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं। व...