वाराणसी, जून 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने रविवार को सर्किट हाउस में बीएचयू के छात्रों की विज्ञान पत्रिका 'अचिंत्य का विमोचन किया। विश्वविद्यालय के हिन्दी प्रकाशन समिति ने पत्रिका का नया अंक पर्यावरण विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया है। पर्यावरण मंत्री ने पत्रिका को देखकर छात्रों के प्रयास की सराहना की। कहा कि इससे महामना का पर्यावरण सहेजने का सपना और उद्देश्य पूरा होगा। पेशे से चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने पर्यावरण संरक्षण में विज्ञान और साहित्य की संयुक्त भूमिका पर बल दिया। कहा कि पर्यावरण हमारी साझा धरोहर है। अचिंत्य का यह विशेषांक न केवल पर्यावरणीय चुनौतियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उजागर करता है, बल्कि समाज को सतत विकास की दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.